शुगर में गुड़ खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 10:53

क्या डायबिटीज में खा सकते हैं गुड़? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

डायबिटीज के मरीजों के लिए डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी है. हाई ग्लासेमिक इंडेक्स वाली चीजें डायबिटीज के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
डायबिटीज की समस्या में शरीर में अनियमित रूप से शुगर लेवल का बढ़ना जानलेवा भी हो सकता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी है कि वो खानपान का खास ख्याल रखें. इससे ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद मिलती है. वहीं अगर आप हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें खाते हैं तो इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है.

गुड़ का सेवन भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद नहीं है. अगर आप चीनी की जगह गुड़ का सेवन करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको जानना चाहिए कि ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है.
नुकसानदायक हो सकता है गुड़

डायबीटीज यानी मधुमेह के रोगियों को गुड़ नहीं खाना चाहिए. फेफड़ों के इंफेक्शन, गला खराब होने, माइग्रेन और अस्थमा की समस्या में गुड़ खा सकते हैं, लेकिन मधुमेह की समस्या में गुड़ न खाएं.

गुड़ में कैल्शियम, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए ये उपयुक्त नहीं है.
हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स

गुड़ में 65 से 85 प्रतिशत तक सुक्रोज होता है. डायबिटीज के मरीजों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला भोजन करने की सलाह दी जाती है, जबकि गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही ज्यादा होता है. इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक भी हो सकता है.
गुड़ की जगह शहद
डायबिटीज के मरीज गुड़ न खाकर ऑर्गेनिक शहद का सेवन कर सकते हैं. डायबिटीज के मरीजों में इस बात को लेकर भ्रम होता है कि वो चीनी के बजाए गुड़ का सेवन कर सकते हैं, लेकिन ये सच नहीं है. अगर आपको डायबिटीज की समस्या नहीं है, तब गुड़ आपके लिए चीनी का विकल्प हो सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info